चंदौली, फरवरी 11 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। टिमिलपुर गांव में नाली का पानी सड़क पर बहने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए हैं। जिससे समस्या बढ़ती जा रही है। गांव में आने जाने वाले महिलाएं और बच्चें गिरकर चोटिल हो रही है। टिमिलपुर गांव में सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के पीछे की नाली लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। इसके कारण नाली का पानी सड़क पर करीब 10 मीटर तक फैला हुआ है। इस मार्ग पर काली माता मंदिर भी है। जहां दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। सीएचसी के पास होने के कारण सिजेरियन महिलाओं को भी संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। जहां यह पानी फैला है, उसके आसपास घनी आबादी रहती है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.