मोतिहारी, दिसम्बर 12 -- नगर निगम अंतर्गत शहर के वार्ड नंबर चार अवस्थित दारोगा टोला मोहल्ले के नागरिक सड़क, नाला व रोशनी आदि जैसी सुविधाओं से पूरी तरह से वंचित हैं। बाईपास सड़क के समीप से जानपुल चौक जा रही सड़क से दारोगा टोला की सड़क पर करीब चार से पांच सौ फीट की लम्बाई में सड़क पर तीन वर्षों से कीचड़ और घरों का गंदा पानी भरा हुआ है। इसके कारण दारोगा टोला मोहल्ले की सड़क अब चलने लायक नहीं रह गयी है। जलजमाव के कारण इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। कई जगह सड़क का अतिक्रमण भी कर लिया गया है। बरसात के दिनों में तो स्थिति और भी बदतर हो जाती है। इस सड़क पर रोशनी की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। स्थानीय नागरिक विजय मिश्रा, प्रशांत कुमार, कौशलेश मिश्रा व प्रफुल्ल कुमार ने कहा कि गंदगी और गंदे पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने से तीन वर्षों से लो...