शाहजहांपुर, फरवरी 16 -- थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में हरदोई बाईपास से आगे राजमार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास सीएनजी वाहनों का जमावड़ा सुरक्षा के लिहाज से चिंता का कारण बना हुआ है। वहीं कांट-जलालाबाद रोड पर भी इसी तरह की स्थिति है। आरसी मिशन थाना क्षेत्र में हरदोई बाईपास से आगे पेट्रोल पंप पर सीएनजी रिफिल कराने आने वाले ट्रक सड़क किनारे खड़े रहते हैं, जिससे व्यस्त मार्ग पर दुर्घटना और सुरक्षा जोखिम की आशंका बनी रहती है। वहीं रामचंद्र मिशन आश्रम में दो मार्च तक चल रहे कार्यक्रम के दौरान देश-विदेश से अनुयायियों का आगमन जारी है। संभावित वीवीआईपी आगमन में रामनाथ कोविंद, योगी आदित्यनाथ और मोहन भागवत सहित कई प्रमुख हस्तियों के आने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में आश्रम से कुछ दूरी पर खड़े सीएनजी वाहन सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावित कर सकते हैं। द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.