कन्नौज, जनवरी 5 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। पुलिस की लापरवाही के कारण ई-रिक्शा व ऑटो चालक शहर में यातायात व्यवस्था के लिए नासूर बने हुए हैं। पुलिस व यातायात कर्मी इनकी मनमानी के प्रति मूक दर्शक हैं। शहर के लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ई रिक्शा व ऑटो चालकों के लिए यातायात नियम व कानून कोई मायने नहीं रखते हैं। जहां से मन आता है वहीं से बीच सड़क पर टर्न करने लगते हैं। जीटी रोड स्थित पुलिस चौकी के समीप ऑटो व ई रिक्शा का जाम लगता है। सड़क पर खड़े ई रिक्शा और ऑटो मुसीबत बने हुए हैं। इसी तरह जीटी रोड तिराहे व चौराहे पर तकरीबन 50 से ज्यादा ई- रिक्शा झुंड लगा कर खड़े होते हैं। इस कारण जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। पुलिस चौकी और पुलिस के सामने ई-रिक्शा और ऑटो चालकों की मनमानी के कारण समस्या दिनों दिन गंभीर होती जा रही है। तम...