आदित्यपुर, दिसम्बर 13 -- सड़क पर खड़ी टिप ट्रेलर को पीछे से दूसरे टिप ट्रेलर ने मारा धक्का सड़क पर खड़ी टिप ट्रेलर को पीछे से दूसरे टिप ट्रेलर ने मारा धक्का चांडिल, संवाददाता। नीमडीह थाना क्षेत्र के चांडिल-पुरुलिया सड़क स्थित आदरडीह के पास सड़क पर खड़ी टिप ट्रेलर को पीछे से दूसरे टिप ट्रेलर ने जोरदार धक्का मार दिया। जिससे ट्रेलर क्षतिग्रस्त हो गया। टिप ट्रेलर बंगाल की ओर से आ रही थी। घटना शुक्रवार देर शाम करीब साढ़े छह बजे की है। घटना के बाद पीछे वाली टिप ट्रेलर की केबिन में देर तक चालक फंसा रहा। मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकाला गया। इस घटना के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई थी। ग्रामीणों ने आरोप लगाते कहा कि टिप ट्रेलर चालक शराब के नशे में था। ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस हेलमेट व कागजात चेकिंग के नाम पर बाइक स...