रांची, फरवरी 2 -- बेड़ो प्रतिनिधि रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर केसीबी कॉलेज गेट के पास अचानक सामने कुत्ता आने से बाइक से गिरकर दो युवक घायल हो गए। घायलों में गुमला के मठ तुरीअंबा भरनो निवासी विकास उरांव और सुमित उरांव शामिल हैं। घटना सोमवार की शाम लगभग साढ़े पांच बजे की है। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को बेड़ो सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉ विनीता प्रसाद की देखरेख में दोनों युवकों का इलाज किया गया। घायल विकास ने बताया कि वह अपने घर से इटकी थाना क्षेत्र के सेमरा गांव जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...