गंगापार, फरवरी 1 -- क्षेत्र के दुमदुमा गांव में सड़क पर कीचड़ व पानी होने के कारण चार पहिया वाहनों को काफी मुश्किल होती है।मार्ग में चक प्लेट भी नहीं बिछाई गई है जिससे यात्रियों को गंगापार करने में मुश्किल होती है। दो पहिया वाहन वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करके किसी तरह पीपे का पुल पार कर लेते है लेकिन चार पहिया वाहन फंस जाते है। स्थानीय लोगो व राहगीरों ने संबंधित विभाग के पास कई बार शिकायत की लेकिन कोई भी काम नहीं किया गया। हडिया को करछना से जोड़ने वाले दुमदुमा गंगा घाट पर बने पीपे के पुल की तरफ जाने वाले मुख्य रास्ते पर कीचड़ व पानी भरा हुआ है। ग्रामीणों द्वारा सड़क पर काफी दिनों से पानी बहाया जा रहा है। पीपे का पुल बनाने के बाद विभाग ने रास्ते के निर्माण में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाईं। बाढ़ आने के बाद रास्ते पर फैली गाद की सफाई नहीं की गई...