देवरिया, नवम्बर 22 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के कई मोहल्लों में निर्माणधीन सड़कों के निर्माण में ठेकेदारों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। ठेकेदार सड़क निर्माण के लिए कहीं गिट्टी तो कहीं मिट्टी गिराकर छोड़ दे रहे हैं। जिससे बाइक तो दूर लोगों को पैदल आने- जाने में भी परेशानी हो रही है। वहीं आए दिन बच्चे इन सड़कों पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। मोहल्ले के लोगों द्वारा निर्माण के लिए संबंधित से शिकायत करने के बाद भी इसपर किसी की नजर नहीं पड़ रही है। शहर के सिन्धी मिल कालोनी में एयरटेल टॉवर के निकट वृंदावन मोहल्ले में एक सड़क के निर्माण के लिए ठेकेदार द्वारा पिछले तीन माह से सड़क पर गिट्टी गिराकर छोड़ा दिया गया है। जिससे इस सड़क से होकर आने- जाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है, इस सड़क पर गिट्टी गिरे होने के कारण उसके बीच लोग बाइक व स्कूटी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.