पीलीभीत, मई 12 -- पूरनपुर, संवाददाता। शेरपुर रोड पर एक दुकानदार ने अतिक्रमण कर लिया। दुकान को सड़क पर लगाकर अन्य लोगों को परेशान करने की शिकायत एसडीएम से की गई है। मोहल्ल्ला गणेशगंज निवासी इमरान खां ने एसडीएम को दिए गए पत्र में कहा गया है कि ग्राम पूरनपुर देहात में शेरपुर रोड पर उसका प्लाट के एक शख्स अपने घर व प्लाट के आगे नाले व शेरपुर रोड की जगह पर लकड़ियों का स्टाक, चाय-पान का होटल, काउन्टर आदि लगाकर अतिक्रमण कर रखा है। इससे काफी असुविधा हो रही है। इसको लेकर कई बार अतिक्रमण हटाने को कहा, लेकिन नहीं मान रहे। आरोप है कि कहा जाता है कि अतिक्रमण कोई नहीं हटवा पायेगा। उल्टा झूठे केस में फंसा देगें। उसने अतिक्रमण हटाने और कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.