विकासनगर, फरवरी 19 -- कोतवाली सहसपुर क्षेत्र में यह व्यक्ति सड़क पर सरेआम उत्पात मचा रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वह पुलिस से भी अभद्रता करने लगा और भिड़ने लगा। जिसके बाद पुलिस ने उसे शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि गुरुवार को सूचना मिली कि रामपुर में सड़क पर एक व्यक्ति लड़ाई-झगड़ा और हो-हल्ला कर रहा है। जो काफी समझाने पर भी शांत नहीं हो रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उस व्यक्ति को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह शांत होने के बजाए पुलिस के साथ ही भिड़ गया और अभद्रता करने लगा। जिसके बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने उत्पाद मचा रहे व्यक्ति विशाल पुत्र अनिल, निवासी कालागढ़ वर्कचार्ज कॉलोजी पौड़ी, हाल निवासी चोई बस्ती सहसपुर को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...