फिरोजाबाद, फरवरी 22 -- फिरोजाबाद, एआई समिट के दौरान युवा कांग्रेसियों के प्रदर्शन के विरोध में भाजपाई शनिवार को सड़क पर उतर आए। जैन मंदिर चौराहा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तीखी नारेबाजी करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीओं को सौंपा। भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष डॉ.सतीश दिवाकर एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकित तिवारी के नेतृत्व में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता जैन मंदिर चौराहा पर एकत्रित हुए। यहां पर तीखी नारेबाजी करते हुए उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। महानगर जिलाध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी के इशारे पर यूथ कांग्रेस ने देश की छवि खराब करने के लिए यह कदम उठाया है, जो निंदनीय है। जब भारत नवाचार के क्षेत्र में दुनिया के सामने अपनी पहचान बना रहा है, तब ऐसे प्रदर्शन देश को बदनाम करने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.