हाजीपुर, सितम्बर 23 -- लालगंज,संवाद सूत्र। सोमवार को लालगंज-हाजीपुर मुख्य मार्ग पर घटारो स्टेट बोर्डिंग के पास सड़क पर उड़ती धूल और दूसरी तरफ सड़क किनारे कीचड़ से परेशान स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दी। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि हाल ही में खुले एक लाइन होटल के कारण यह समस्या पैदा हुई है। प्रदर्शनकारियों के अनुसार सैकड़ों ट्रक सिक्स लेन सड़क निर्माण के लिए मिट्टी और बालू की आपूर्ति करते हैं। इन ट्रकों के आवागमन से सड़क पर करीब आधा से एक किलोमीटर तक धूल उड़ती है,जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। दर्जनों ट्रक लाइन होटल के कारण लगा रहता हैं। लाइन होटल से निकला पानी सड़क तक बहता हैं। जिससे धूल के साथ-साथ, सड़क पर कीचड़ भी जमा हो गया है। जिससे फिसलन बढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.