संभल, नवम्बर 15 -- क्षेत्र में सड़कों और हाईवे पर आवारा गोवंश के बढ़ते खतरे को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम अवधेश कुमार वर्मा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीनों नगर पंचायतों गुन्नौर, बबराला, गवां और तीनों ब्लॉकों गुन्नौर, राजपुरा, जुनावई को कड़ा नोटिस जारी किया है। आदेश में साफ कहा गया है कि सड़क पर एक भी आवारा पशु मिला तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई तय है। 12 व 14 नवंबर को हिंदुस्तान समाचार पत्र में आवारा गोवंश की समस्या पर प्रमुखता से खबरें प्रकाशित हुई थीं। जिनमें बताया गया था कि जिले में 87 गोशालाएं संचालित होने के बावजूद हाईवे और ग्रामीण सड़कों पर बड़ी संख्या में गाय-नंदी खुलेआम घूम रहे हैं। ये पशु न केवल किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं, बल्कि सड़क हादसों का बड़ा कारण भी बन रहे हैं। इन्हीं रिपोर्टों पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.