शाहजहांपुर, जनवरी 12 -- पुवायां। कनपरा गांव के योगेश शुक्ला एवं प्रवीण शुक्ला ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ मारपीट एवं पथराव करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया। योगेश और प्रवीण ने बताया कि रात 8:00 बजे वह लोग अपने घर के बाहर खड़े थे इसी दौरान गांव के ही ओम शंकर त्रिवेदी सड़क पर अश्लीलता करने लगे जिन्हें मना किया तो ओमशंकर त्रिवेदी ने कपिल, संतोष, ऋतिक, राजेश के साथ मिलकर मारपीट के और अपने घर से पथराव शुरू कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...