चंदौली, जनवरी 4 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। पड़ाव-बहादुरपुर मार्ग पर स्थित सब्जी मंडी में ठेले और खुमचे के कारण अतिक्रमण होने से आवागमन में काफी दिक्कत होती है। वही अतिक्रमण के कारण मार्ग काफी सकरा हो जाने से पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। इसकी शिकायत आसपास के लोगों ने ई बार किया, लेकिन पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बना रहता है। इससे लोगों में रोष दिख रहा है। पड़ाव क्षेत्र का दर्जनों गांव का मुख्य बाजार और सब्जी मंडी है। जहां दर्जनों की संख्या में लोग बाजार करने और सब्जी लेने आते है। जिसका एक हिस्सा सुजाबाद चौकी तो दूसरा हिस्सा जलीलपुर चौकी में पड़ता है। जहां सुरक्षा के नाम पर इन बाजारों मे किसी भी चौकी की पुलिस गश्त नहीं करती है। पुलिस की लारवाही के कारण ठे वाले बेखौफ और निडर होकर सड़क पर जहां-तहां खड़े होकर सब्जी का विक्रय करते हैं। बाजार मे ठेले-...