श्रावस्ती, फरवरी 22 -- जमुनहा, संवाददाता। गांवों के विकास के लिए हर साल सरकारी भारी भरकम बजट देती है। लेकिन जिम्मेदारों की ओर से गांव की वुनियादी जरूरतों पर ध्यान नहीं दिया जाता है। गांवों में आधी अधूरी नाली, बदहाल रास्ते व जलभराव की समस्या ग्रामीणों को जूझना पड़ता है। जमुनहा विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत कथरा माफी में विकास कार्यों की जमीनी हकीकत सरकारी दावों से बिल्कुल अलग है। गांव में मूलभूत सुविधाओं के अभाव और अधूरे कार्यों को लेकर ग्रामीणों को समस्या से जूझना पड़ रहा है। गांव स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर से गांव को जाने वाले मुख्य मार्ग की स्थिति बेहद खराब है। सड़क के दोनों ओर बनी पटरियों पर अवैध कब्जा बना हुआ है। जिससे मार्ग संकरा हो गया है और आवागमन में परेशानी हो रही है। लोगों ने सड़क किनारे घूर लगाकर अतिक्रमण कर लिया है। कई स्थानों पर ...