सोनभद्र, जनवरी 15 -- अनपरा,संवाददाता। एनसीएल खदानों से कोयले के सड़क परिवहन में लगातार कमी हो रही है। दिसम्बर माह के दौरान सड़क से कोयला परिवहन लगभग 0.25 मिलियन टन घटा है। हालांकि इस दौरान रेल मार्ग से कोयला परिवहन जस का तस बना रहा। प्रबन्धन के एनसीएल में एफएमसी परियोजनाओं पर तेजी से हो रहे कार्य के कारण कोयले का पर्यावरणीय अनुकूल परिवहन बढ़ रहा है। दिसम्बर माह में रेल रैक से कुल 5.47 मिलियन टन कोयले की ढुलाई बिजलीघरों एवं अन्य ग्राहकों को की गयी। बीते साल भी दिसम्बर में इतना ही कोयला रेल मार्ग से भेजा गया था। सड़क मार्ग से कुल1.57 मिलियन टन कोयला भेजा गया जो बीते साल दिसम्बर में भेजे गये कोयले 1.82 मिलियन टन से लगभग 0.25 मिलियन टन कम रहा है। अनपरा,रिहन्द,सिंगरौली,विंध्याचल बिजलीघरों को एमजीआर से भेजे जाने वाले कोयले में भी थोड़ी कमी बीते...