पटना, फरवरी 1 -- पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा है कि सभी अप्रूव्ड (स्वीकृत) अलाइनमेंट वाली परियोजनाओं के डीपीआर को तत्काल अंतिम रूप दिया जाए और तय सीमा के भीतर संबंधित कार्यालयों और मंत्रालय को जमा कर दिया जाए। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को भेजी गई अलाइनमेंट पर त्वरित फॉलोअप किया जाए और पेंडिंग कम्प्लायंस/ऑब्जर्वेशंस (ऑडिट के बाद प्राप्त निरीक्षण रिपोर्ट) को समय सीमा में पूरा किया जाए। पथ निर्माण मंत्री ने रविवार को विभागीय सभाकक्ष में 2025-26 की वार्षिक कार्ययोजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की डीपीआर की प्रगति की समीक्षा की। इसमें विभागीय सचिव पंकज कुमार पाल सहित अन्य अभियंता मौजूद थे। मंत्री ने राम जानकी मार्ग (मशरख-चकिया-भिठामोड़) की डीपीआर के लिए अलग से टीम लगाने को कहा, ताकि परियोजना शीघ्र धरातल पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.