सुल्तानपुर, अप्रैल 24 -- कूरेभार-संवाददाता। कूरेभार कस्बे में अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर सब्जी मंडी का संचालन किया जा रहा है। सुबह से ही वाहनों की कतार लग जाती है, जिससे सुबह दस बजे तक जाम की स्थिति बनी रहती है।पटरियों पर सज रहीं दुकानों से यातायात प्रभावित हो रहा है। आमजन मानस के साथ ही स्कूली बसों एवं एबुलेंस को भी घंटों जाम में फंसकर जूझना पड रहा है। बावजूद इसके जिम्मेदार अवैध रूप से संचालित मंडी की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर स्थित कूरेभार कस्बे की आबादी करीब पचास हजार के आसपास है। कस्बे में गांवों के लोगों खेती-किसानी पर आश्रित हैं। सब्जियों की खेती यहां पर हर मौसम में की जाती है। बावजूद इसके कस्बे में मंडी का स्थल न चयन होने से किसान हाईवे की पटरियों पर दुकानें लगाते हैं। यहां पर अयोध्या, अम्बेडकर, सुलतानपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.