आगरा, दिसम्बर 26 -- अजय राज की बड़ी बहन काजल (12) ने बताया कि उनके गांव में पांच किलोमीटर तक सड़क नहीं है। गांव के बीहड़ के कच्चे रास्ते में जंगली जानवरों का खतरा रहता है। बारिश के दिनों में कच्चा मार्ग दलदल युक्त हो जाता है। ग्रामीण बीमार होने पर डॉक्टर के पास तक नहीं पहुंच पाते हैं। गर्भवती महिलाएं भी समय से हॉस्पिटल नहीं पहुंच पाती हैं। एंबुलेंस गांव नहीं आ पाती है। बीमार होने पर ट्रैक्टर एकमात्र शहर तक पहुंचने का साधन होता है। काजल ने बताया कि उनकी मां भी बीमार हो गई थी। पांच किलोमीटर का रास्ता पैदल तय करने के बाद डॉक्टर के पास पहुंचे। तब तक काफी देर हो चुकी थी। इलाज के अभाव में मां की जान चली गई। अब हम घरवाले चाहते हैं कि किसी भी गर्भवती या बीमार महिला या पुरुष की जान ना जाए। इसके लिए सरकार हमारे गांव में भी पक्की सड़क बनाए।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.