गंगापार, फरवरी 1 -- एक तरफ सरकार बिजली, पानी, सड़क के लिए चौतरफा विकास की बात कहती है परंतु बेढीपट्टी गांव में सड़क न बनने से राहगीरों सहित गर्भवती महिलाओं को बीमार होने पर भारी फजीहत उठानी पड़ती है। ग्राम पंचायत रत्यौरा घोंघी के बेढ़ीपट्टी आदिवासी बस्ती में बरम बाबा के सामने बहते नाले में रपटा तथा सड़क न बनने से गर्भवती महिलाओं एवं मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती है।जिससे ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। गांव के ही देवी शंकर पाण्डेय ने बताया कि रविवार को नचकऊ कोल की बहू गर्भवती बबिता पत्नी अजय कुमार कोल की अचानक तबीयत खराब हो गई जिसके परिजनों ने आपातकालीन स्थिति में यूपी 108 डायल कर एंबुलेंस को तो बुला लिया परंतु दरवाजे तक गाड़ी नहीं पहुंच पाई जिसके परिजनों ने मरीज़ को चारपाई से कंधे पर ढो कर एंबुलेंस तक पहुंचाया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.