अलीगढ़, फरवरी 1 -- रामघाट रोड पर जैसे-जैसे सड़क निर्माण का काम आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे यातायात की हालत और खराब होती जा रही है। किशनपुर तिराहे से एक तरफ की सड़क एक्सिस बैंक तक पहुंच चुकी है। लेकिन इस बीच बने दो कटों को बंद कर दिया गया है। इसके चलते रोड पर भीषण जाम के हालात बने हुए हैं। सीएम ग्रिड योजना के तहत रामघाट रोड पर बनने वाली सड़क का काम अब भारी पड़ता जा रहा है। जैसे सड़क बढ़ रही है, वैसे ही परेशानियां भी बढ़ रहीं हैं। शनिवार को किशनपुर तिराहे से मीनाक्षी पुल की ओर एक्सिस बैंक तक सड़क का निर्माण किया गया। इस दौरान रास्ते के दो कटों को बंद किया गया। लेकिन इससे वन का रास्ता इतना लंबा हो गया कि वाहन एक दूसरे में फंसने लगे। दोपहर 12 बजे करीब वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई थी। उसी दौरान लक्ष्मीबाई मार्ग की तरफ से एक मेटाडोर ने आकर रास्ता ...