चम्पावत, जनवरी 10 -- लोहाघाट। कर्णकरायत-चौड़ाढेक-सुंई शिव मंदिर मोटर मार्ग के निर्माण कार्य के दौरान लगातार उड़ रही धूल ने स्थानीय ग्रामीणों के जीवन को मुश्किल बना दिया है। लोगों ने कार्यदायी संस्था ने पानी के छिड़काव की मांग उठाई। कर्णकरायत से सुंई शिवमंदिर तक कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई करीब पांच किमी लंबी सड़क का निर्माण कर रही है। लेकिन निर्माण स्थल पर पानी का छिड़काव न होने से धूल के गुबार उठ रहे हैं। इससे सड़क किनारे घरों में रहने वाले परिवार बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...