देवरिया, मार्च 22 -- बरहज, हिंस। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सपा नेता विजय रावत, रणविजय सिंह, दिनेश यादव तथा विकास यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को करुअना मगहरा मार्ग के निर्माण हेतु बेलासपुर सोनाडी मोड़ से पदयात्रा निकाली। उन्होंने मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार रविन्द्र मौर्य को पत्रक सौंपा, जिसमे यात्रियों ने चेताया कि अगर एक सप्ताह के अंदर सड़क का निर्माण शुरू नही हुआ तो भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। इस दौरान कृष्ण मोहन, राजू यादव, रणविजय सिंह, सत्येन्द्र यादव सत्या, दीपक सिंह, पप्पू यादव, सोना गुप्ता, हरिकेश यादव, मनीष यादव, पंकज राजभर , संदीप भारतीय, अनीश शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.