सहारनपुर, जनवरी 31 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रणखण्ड़ी में सड़क निर्माण को लेकर हुए विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रणखण्ड़ी निवासी अमरदीप पुत्र जगदीश ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 29 जनवरी की शाम उसके घर के सामने सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था। आरोप है कि गांव के ही धीरज पुत्र शमशेर, शुभम पुत्र धीरज और विकान्त पुत्र धीरज निवासी ग्राम रणखण्ड़ी ने निर्माण कार्य रुकवाने की कोशिश की। अमरदीप द्वारा विरोध करने पर आरोपी वहां से चले गए। कुछ देर बाद तीनों आरोपी एक राय होकर अमरदीप के घर में घुस आए। आरोप है कि उनके हाथों में धारदार हथियार पलकटी थे। हमलावरों ने अमरदीप, देव पुत्र प्रदीप और मानव पुत्र प्रदीप पर जान से मारने की नीयत स...