लोहरदगा, जनवरी 6 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिला में विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे पथ निर्माण कार्यों के प्रगति की मंगलवार को डीसी द्वारा समीक्षा की गयी।निर्धारित समय सीमा के अंदर पथ निर्माण का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। पथ निर्माण कार्य में देरी के लिए दोषी संवेदकों पर कठोर कार्रवाई करने को कहा।उपायुक्त द्वारा राष्ट्रीय उच्च पथ, ग्रामीण कार्य विभाग, ग्रामीण कार्य विशेष प्रमण्डल के निर्माणाधीन पथों की समीक्षा की गयी।उपायुक्त द्वारा ग्रामीण कार्य विभाग को मरम्मति के योग्य पथों को चिन्हित कर उनकी मरम्मति का प्रस्ताव उपस्थापित करने को कहा गया ताकि प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा जा सके।बैठक में उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुण्डा, संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता उपस्थित थे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.