चंदौली, मार्च 3 -- पीडीडीयू नगर। पीडीडीयू नगर में सुभाष पार्क से फोर लेन सड़क बन रही है। वहीं दुलहीपुर महाबलपुर में सिक्स लेन बनाने की तैयारी है। किसान न्याय मोर्चा नगर में फोर लेन की तरह दुलहीपुर महाबलपुर में भी फोर लेन की मांग कर रहा है। यही मांग लेकर रविवार को मोर्चा के प्रदेश संयोजक महेंद्र प्रसाद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रविवार को सिक्स लेन के लिए किए जा रहे भूमि अधिग्रहण पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए नगर में विरोध प्रदर्शन किया। किसान न्याय मोर्चा के महेंद्र प्रसाद ने कहा कि पुराने जीटी रोड के मध्य से दोनों ओर बराबर भूमि का अधिग्रहहण किया जाना चाहिए। लेकिन रोड के उत्तरी पटरी पर ज्यादा और दक्षिणी पटर पर कम भूमि अधिग्रहित की जा रही है। कहा कि तय मानक के अनुसार रोड के दोनों ओर 30-30 अर्थात 60 मीटर के अंदर ही सड़क का निर्माण कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.