लोहरदगा, अप्रैल 4 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत ने गुरुवार को रांची से गुमला को जोड़ने वाली एनएच-23 सड़क के निर्माण में नाबालिग मजदूरों की मौत का मामला संसद में उठाया। निर्माण आरकेडी कंपनी द्वारा किया जा रहा है। सांसद ने संसद को बताया कि आरकेडी कंपनी द्वारा सिसई के रेड़वा में मिक्सर मशीन का प्लांट लगाया गया था। जहां पर दो नाबालिग लड़कों की काम करने के दौरान मिक्सर मशीन में मृत्यु हो गई थी। लेकिन अभी तक इस पर कोई समुचित कार्रवाई नहीं हुई है। नाबालिग़ लड़कों से कार्य कराना कानूनी अपराध है। बावजूद अभी तक आरकेडी कंपनी पर प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। बल्कि उन्हें बचाने का काम किया गया है। जो दुर्भाग्य की बात है। माइनिंग सेक्टर के द्वारा भी कंपनी पर कोई पेनल्टी नहीं लगाया गया। एनएचएआई के गाइडलाइन के अनुसार सड़क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.