चंदौली, फरवरी 9 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां से पीडीडीयू नगर मुख्य मार्ग पर मार्ग निर्माण के दौरान काफी लापरवाही हो रही है। सड़क और नाली निर्माण की गति धीमा होने के कारण जगह- जगह जलभराव की समस्या हो गई है। इसके अलावा आवागमन करने में दिक्कत हो रही है। शिकायत के बाद भी समस्या दूर न होने पर कस्बावासियों का आक्रोश रविवार को फूट पड़ा। विरोध प्रदर्शन के दौरान चेताया जल्द ही समस्या दूर नहीं किया गया तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे। कस्बावासियों का कहना है कि चहनियां से लेकर पीडीडीयू नगर तक दो लेन सड़क निर्माण हो रहा है। इस दौरान चहनियां कस्बा के बाहर से लेकर पीडीडीयू नगर के समीप तक मार्ग का निर्माण हो चुका है। जबकि कस्बा-बाजारों में नाली और सड़क निर्माण आधा अधूरा छोड़ दिया गया। वही नाली निर्माण के लिए गढ्ढा खोदकर छोड़ा गया है तो कही नाली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.