गंगापार, दिसम्बर 15 -- विकास खंड जसरा अंतर्गत परसरा माइनर से सुजौना तक नहर विभाग द्वारा बनवाए जा रहे सड़क में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है।सपा के जिला उपाध्यक्ष रमाकांत यादव ने एसडीएम बारा से इसकी लिखित शिकायत की है। आरोप है कि बाघला नहर प्रखंड द्वारा उक्त मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क निर्माण में घटिया किस्म की गिट्टी,बालू आदि का प्रयोग किया जा रहा है। इससे सड़क की गुणवत्ता प्रभावित हो गई है। शासन द्वारा स्वीकृत धन का दुरुपयोग किया गया है। एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम ने प्रकरण की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।इसी तरह विकास खंड शंकरगढ़ के कपारी संपर्क मार्ग निर्माण में भी घटिया गिट्टी का उपयोग किया जा रहा है। इससे लोगों में आक्रोश है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.