बलिया, जनवरी 1 -- बेल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के तिरनई खिजीरपुर में सड़क निर्माण में कथित अनियमितता के विरोध में चल रहा धरना-प्रदर्शन एसडीएम शरद चौधरी के आश्वासन पर समाप्त हो गया। धरना स्थल पर पहुंचे एसडीएम ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता के बाद आश्वस्त किया कि फरवरी माह के पहले सप्ताह में सड़क का निर्माण कार्य फिर से शुरू हो जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने तेलमा से तिरनई होते हुए पलिया तक बनी सड़क निर्माण की जांच, पशुहारी तक अधूरे मार्ग को पूर्ण करने, रामपुर से शाहपुर तक मार्ग निर्माण को पूरा करने की मांग की है। इस मौके पर दुर्गेश अंबेडकर, विनोद मानव, राघवेंद्र आजाद,, बृजेश बागी, ओवैस हाशमी, मिथिलेश पटेल, शशि चौहान, स्वामीनाथ पटेल, स्वतंत्र पटेल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...