बोकारो, जनवरी 2 -- अंगवाली। अंगवाली-फुसरो मार्ग के बीच दामोदर पुल के उतरी छोर पर सड़क किनारे बनी ढलाई किया गया बेड अभी से उखड़ना शुरू हो गया है। आरोप लगाते हुए लोग बता रहे हैं कि बीते तीन माह पहले शेष निर्माण कार्य को जल्दबाजी में जैसे-तैसे निपटाकर खानापूर्ति कर दिया गया। ऐसा लगता है कि ढलाई करके उक्त स्थल पर पानी दिया ही नहीं गया है। अंगवाली खदान के निकट अभी भी कई फीट सड़क ढलाई शेष पड़ा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...