रामगढ़, जनवरी 9 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। सर्किट हाउस रामगढ़ में शुक्रवार को हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें भारतमाला परियोजना सहित रामगढ़, हजारीबाग एवं आसपास के क्षेत्रों से जुड़े सड़क निर्माण, सड़क सुरक्षा एवं जनहित से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। भारतमाला परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन ओरमांझी-गोला एवं गोला-जैनामोड़ सड़क कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही एनएच-2, चौपारण क्षेत्र में नाली निर्माण नहीं होने के कारण लोगों के घरों में पानी घुसने एवं सड़क पर जल-जमाव की गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाया गया, जिस पर सांसद ने शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त चौपारण में निर्माणाधीन फ्लाईओवर, चौपारण से गोहर तक सिक्स लेन सड़क, तथा कटकमद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.