देवरिया, जनवरी 30 -- देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया-कसया मार्ग के निर्माण हेतु 292 करोड़ 66 लाख रुपये की कैबिनेट से स्वीकृति मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त किया है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही समेत कैबिनेट के सभी मंत्रियों और जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया है। इस दौरान अजय उपाध्याय ने कहा कि देवरिया-कसया रोड निर्माण के लिये धन स्वीकृति मिलना क्षेत्र अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है। इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों एवं मंत्रीपरिषद् के प्रति हार्दिक आभार जताया। इस मार्ग के निर्माण से देवरिया से कसया तक आवागमन सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक होगा, जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.