बेगुसराय, अगस्त 11 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। बरौनी प्रखंड अंतर्गत बीहट नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नं. 20 स्थित चकबल की घनी आबादी को जोड़ने के लिए मुख्य सड़क नहीं है। कच्ची सड़क पर पक्की निर्माण कार्य होने के दौरान स्थानीय जमीन मालिकों ने निर्माण कार्य को रोक दिया। इसके बाद देर तक हंगामा हुआ। सूचना पाकर तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह उक्त स्थल पहुंचे और मामले का जायजा लिया तथा जमीन मालिकों से क्षेत्र विकास के लिए जमीन दान में देने के लिए आग्रह किया। सामाजिक कार्यकर्ता दानिश महबूब ने कहा कि समाज के लोगों को पर्याप्त सुविधाएं मिलें एवं गांव से शहर को जोड़ऩे के लिए उन्हें आवागमन के साधन मिले। वहीं विद्यालय में पढ़ऩे वाले छात्र-छात्राओं को अपने घर से पैदल विद्यालय आने-जाने में कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए लोगों को आगे आना चाहिए। बीहट नगर परिषद...