चमोली, दिसम्बर 12 -- बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक लखपत सिंह बुटोला और जिला पंचायत सदस्य जय प्रकाश पंवार ने शुक्रवार को चमोली जिले के दशोली विकास खंड में डुंगरी - कौंज पोथनी - मवाल्ठा- बोलीधार- बोंला मोटर मार्ग के निर्माण के लिये भूमि पूजन किया। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार,प्रधान कौजपोथनी ‌विनोद झिंक्वाण, क्षेत्र पंचायत सदस्य अनूप कठैत, विक्रम रावत, प्रधान कुंजौ ‌विनोद भंडारी, प्रधान डुंग्री झिंक्वाण, पूर्व प्रधान कुन्दन कठैत,,रुद्र सिंह भंडारी,उदय ‌रावत, महिला मंगल दल और ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...