गंगापार, जनवरी 29 -- बारा विधान सभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत खूझी से खपटिहा संपर्क मार्ग को जोड़ने वाला लगभग 4.5 किमी संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। सड़क निर्माण न होने पर आंदोलन करने की बात कही गई है। खूझी से खपटिहा मार्ग कई वर्षों से अत्यंत जर्जर एवं बरसात के मौसम में कीचड़ युक्त स्थिति में हो जाता है। इस मार्ग से प्रतिदिन स्कूली बच्चे, मरीज, किसान, मजदूर, बुजुर्ग एवं महिलाएं आवागमन करते हैं, बरसात होते ही सड़क पूरी तरह दलदल में तब्दील हो जाती है। एंबुलेंस, स्कूल वाहन एवं अन्य आवश्यक सेवाएं गांव तक नहीं पहुंच पातीं, जिससे कई बार गंभीर दुर्घटनाएं घट जाती है ग्रामीणों द्वारा कई बार संबंधित विभाग, जनप्रतिनिधियों (विधायक/सांसद) एवं अधिकारियों को अवगत कराया गया, किंतु आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कई सर...