अयोध्या, मार्च 19 -- अयोध्या, संवाददाता। शहर के व्यस्ततम इलाके नाका के नाका फ्लाइओवर से चौक मार्ग चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है, लेकिन सड़क निर्माण की धीमी रफ्तार राहगीरों के लिए मुसीबत बन चुकी है। निर्माणाधीन कार्य की सुस्त रफ्तार ने राहगीरों की चाल पर ब्रेक लगा दिया है। चंद मीटर की दूरी तय करने में राहगीरों को समय बर्बाद करना पड़ रहा है और जाम के झाम की वजह से वाहन रेंगते नजर आते हैं। निर्माणाधीन स्थल पर राहगीरों को भगवान भरोसे सफर के लिए छोड़ दिया गया है। सुरक्षा के इंतजाम नदारद है और लापरवाही की वजह से राहगीर आए दिन चोटिल हो रहे हैं। शहर के व्यस्ततम नाका इलाके में राहगीरों का सड़क पर सफर दुर्घटना को दावत दे रहा है। निर्माणाधीन नाका फ्लाईओवर- चौक मार्ग की सुस्त रफ्तार और सुरक्षा इंतजाम की अनदेखी राहगीरों के लिए मुसीबत बन चुकी है। सीसी मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.