चमोली, दिसम्बर 17 -- गैरोली गांव के ग्रामीणों ने सिमली-सेनू मोटर मार्ग से उनके गांव तक चार किलोमीटर मोटर मार्ग के निर्माण की मांग उठाई है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता को दिए गए ज्ञापन में ग्राम प्रधान सुशील गैरोला और प्रफुल्ल गैरोला ने बताया कि वर्ष 2026 में नंदा राजजात का आयोजन होना है। इस दौरान गांव में प्रवासी ग्रामीणों के साथ आसपास के गांवों के लोग भी गांव पहुंचते हैं। इस यात्रा में गैरोली मल्ली से भी छंतोली जाती है इसलिए गैरोली मल्ली को सिमली सेनू मोटर मार्ग से जोड़ा जाना जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...