बेगुसराय, मार्च 12 -- बछवाड़ा। अरबा पंचायत के सामुदायिक भवन में बुधवार को युवा राजद प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार रुपेश यादव की अध्यक्षता में पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक की गई। बैठक में सर्व समिति से निर्णय लिया गया कि विभागीय अधिकारी व संवेदक के द्वारा झमटिया चौक से समसा तक सड़क में मिट्टी व गिट्टी देकर छोड़ दिए जाने से आमलोगों को हो रही परेशानियों को ध्यान में रखते हुए 24 मार्च को बहरामपुर चौक पर बेमियादी धरना शुरू किए जाएंगे। बैठक में सीपीएम के उमेश कुंवर कवि, बहरामपुर पंचायत के मुखिया धर्मवीर सिंह कुंदन, बहरामपुर पंचायत सरपंच मो. कासीमुद्दीन, भीखमचक के सरपंच प्रतिनिधि मो.सद्दाम, सोनू इकबाल, रामदेव सहनी,अरुण यादव आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.