जौनपुर, जून 14 -- केराकत। संसदीय क्षेत्र मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज ने शनिवार को केराकत विधानसभा के सिहौली चौराहा से सरौनी पूरब पट्टी पाल बस्ती तक लगभग दो किलोमीटर लंबे सड़क नवीनीकरण कार्य का औचक निरीक्षण की। यह सड़क सांसद निधि से बन रही है। निरीक्षण के दौरान सांसद ने निर्माण कार्य में लगी टीम से निर्माण सामग्रियों की गुणवत्ता, लेवलिंग, पक्की सतह और मानकों की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जनता की सुविधा के लिए बनाई जा रही यह सड़क क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग है, इसमें किसी भी प्रकार की गुणवत्ता में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सांसद ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य पूर्ण पारदर्शिता और समयसीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क के बनने से ग्रामीणों को आने-जाने में सुविधा होगी तथा शिक्षा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.