गोड्डा, जनवरी 12 -- महागामा। महागामा प्रखंड के लिए यह दिन ऐतिहासिक बन गया, जब आजादी के बाद पहली बार विश्वासखानी हाई स्कूल से प्रेम नगर गांव तक पथ निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के हाथों किया गया। वर्षों से उपेक्षा झेल रहे ग्रामीणों के लिए यह सड़क विकास की नई राह साबित होगी। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा 2.100 किमी लंबी इस सड़क का निर्माण 3 करोड़ 68 लाख 210 हजार रुपये की लागत से किया जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि दशकों बाद इस गांव को पक्की सड़क मिलना दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति को दर्शाता है, लेकिन अब सरकार इसे प्राथमिकता के आधार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.