मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- कांटी। नवगोल चौराहा से गंडक बांध तक सड़क निर्माण का विधायक अजीत कुमार ने सोमवार को शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि 35 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क से हजारों की आबादी लाभान्वित होगी। इस मौके पर रामस्वार्थ राय, सुरेश सिंह, विनय सिंह, महादेव चौधरी, अशोक चौधरी, राजू चौधरी, मनमोहन सिंह, विवेक चौरसिया, भाग्यनारायण चौधरी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...