रांची, जनवरी 27 -- नामकुम, संवाददाता। श्री एसोसिएट के प्रोजेक्ट इंजीनियर सरोज कुमार ने रंगदारी देने से इंकार किया तो अपराधियों ने उन्हें पीटकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। घटना मंगलवार की है। इस संबंध प्रोजेक्ट इंजीनियर सरोज कुमार ने जाली बाबा उर्फ रंजीत यादव, विकास, दीपक समेत अन्य के विरूद्ध टाटीसिलवे थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रोजेक्ट इंजीनियर ने पुलिस को बताया कि उनकी कंपनी का दुर्गा सोरेन चौक से अनगड़ा तक फोर लेन निर्माण का कार्य चल रहा है। वह मंगलवार की शाम अपने साइट कार्यालय में कार्य कर रहे थे। इसी दौरान सभी आरोपी उनके कार्यालय पहुंचे। 50 लाख की रंगदारी की मांग की। इंकार करने पर आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। लोहे के रॉड से मारकर सिर फोड़ दिया। साथ ही उनके साथ लूटपाट भी किया। इस घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी फरार हो गए।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.