दरभंगा, जून 21 -- वार्ड-33 में विकास कार्यों के दावों के बावजूद कई मोहल्लों में लोग बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं। नर्सरी रोड से युसूफगंज महतो टोली और बीबी पाकर से रहमगंज व दलित बस्ती तक की सड़कें जर्जर हैं। जगह-जगह गड्ढे होने से लोगों को चलने में परेशानी हो रही है। इन सड़कों की मरम्मत की योजना पास हो चुकी है, लेकिन नगर निगम ने अब तक काम शुरू नहीं कराया है। सड़क के साथ-साथ नालियां भी टूट चुकी हैं। इससे जलनिकासी की समस्या बढ़ गई है। नगर निगम की ओर से अब तक वाटर सप्लाई पाइप नहीं बिछायी गयी है। इससे लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। शहर के अन्य वार्डों में दूसरे और तीसरे फेज की पाइप बिछायी जा चुकी है, लेकिन यहां अनदेखी हो रही है। स्थानीय निवासी मो. शोएब कुरैशी, मो. हाशिम, प्रमीला देवी, लक्षमिनिया देवी, ठक्को महतो और संतोष कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.