समस्तीपुर, फरवरी 23 -- ताजपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले आधारपुर पंचायत की स्थिति आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव को दर्शाती है। करीब 13 वार्डों और लगभग 10 हजार की आबादी वाला यह पंचायत वर्षों से अधूरे विकास कार्यों और प्रशासनिक उदासीनता का दंश झेल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्याएं नई नहीं हैं, बल्कि लंबे समय से चली आ रही हैं, लेकिन समाधान की दिशा में ठोस पहल नहीं हो पा रही है। नालों की अधूरी उड़ाही से नारकीय स्थिति: पंचायत के वार्ड संख्या 7, 8, 9 और 10 में नालों की आधी-अधूरी उड़ाही के कारण जलजमाव की गंभीर समस्या बनी हुई है। नालियां जाम रहने से गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है, जिससे आसपास दुर्गंध फैलती है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती है। लोगों को घर से बाहर निकलने में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.