सीतामढ़ी, फरवरी 10 -- बैरगनिया। शहर के वार्ड 13 बाबालाल दास मठ रोड में सड़क-नाला निर्माण में होने वाली कठिनाइयों का जिक्र करते हुए कनीय अभियंता ने नप के ईओ से सड़क की मापी कराकर अतिक्रमण को खाली कराकर सीमांकन कराने का अनुरोध किया है। अभियंता ने ईओ को आवेदन देकर कहा है कि उक्त सड़क का निरीक्षण किया तो पाया कि यंत्र तंत्र बिजली पोल है। साथ ही सड़क की भूमि अतिक्रमित है, इससे वहां काम करने में कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो जाएगी, क्यों कि उक्त सड़क में दोनों साइड में आरसीसी कॉवर नाला भी निर्माण करना है। अभियंता ने अंचल अमीन से मापी कराकर अतिक्रमण को खाली कराने का अनुरोध किया है। ताकि ससमय निर्माण कार्य शुरू किया जा सके। अभियंता अमित प्रकाश ने शहर के बाईपास सड़क में कर्बला चौक से अस्पताल चौक तक के अतिक्रमण को खाली करवाने के साथ ही बिजली पोल की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.