अल्मोड़ा, दिसम्बर 18 -- अल्मोड़ा, संवाददाता। धौलादेवी ब्लॉक के रतेड़ी तोक में सड़क नहीं होने से टीले से गिरकर घायल महिला का अस्पताल पहुंचना भी मुश्किल हो गया। महिला को डोली से ले जाने के लिए भी चार घंटे तक लोग नहीं मिल पाए। आसपास के गांवों से लोगों को बुलाकर बमुश्किल डोली के सहारे महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। धौलादेवी ब्लॉक की गुरुड़ाबांज ग्रामसभा का रतेड़ी तोक आज भी सड़क सुविधा से वंचित है। सड़क तक पहुंचने के लिए लोगों को चार किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ता है। ग्रामीणों के मुताबिक, बुधवार को रतेड़ी निवासी आनंदी वर्मा पत्नी भैरव दत्त पांडे घास काटने के लिए पास में टीले पर गई हुई थीं। इस दौरान वह गिरकर घायल हो गईं। घायल महिला सड़क तक जाने में सक्षम नहीं थी। ग्रामीणों ने महिला को डोली से ले जाने का फै...