मिर्जापुर, जनवरी 16 -- मिर्जापुर। अदलहाट-इमिलिया चट्टी मार्ग पर शुक्रवार की सुबह पथरौरा मील के पास सड़क किनारे खड़ी एक ऑटो अनियंत्रित होकर जरगो फीडर (नहर) में पलट गई। ऑटो में कोई सवारी मौजूद नहीं थी। इससे बड़ा हादसा टल गया। श्रुतिहार निवासी ओम प्रकाश पथरौरा मील स्टैंड पर अपनी ऑटो खड़ी कर सवारी का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच मार्ग से एक भारी वाहन जा रहा था। इससे सड़क की पटरी धंस गई और ऑटो सीधे नहर में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर की मदद से ऑटो को बाहर निकाला। ग्रामीणों का कहना है कि पथरौरा मील पर बस व ऑटो स्टैंड होने के कारण यहाँ हमेशा भीड़ रहती है। विभाग की लापरवाही से नहर किनारे सड़क की कटान हो रही है, जिससे भविष्य में भी गंभीर हादसों का खतरा बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...