पटना, दिसम्बर 7 -- सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान छात्रों के बीच जागरूकता अभियान चलाएंगे। इसमें सड़क दुर्घटना के कारणों के बारे में जानकारी के साथ-साथ सड़क पर वाहन परिचालन के नियमों की भी जानकारी दी जाएगी। बाइक चलाते समय हर हाल में हेलमेट पहनने, नियंत्रित स्पीड, ओवरटेकिंग की सही जगह, भीड़-भाड़ में वाहन चलाते समय बरती जानेवाली सावधानियों, सुरक्षित टहलने और साइकिल चलाने, आपात स्थिति में किसी की जान बचाने आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी। जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला परिवहन कार्यालय ने जनहित में यह अपील जारी की है। अपील में सभी शैक्षणिक संस्थानों, जिसमें स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान आते हैं उनसे अपने यहां सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया है। यह अभियान नियमित रूप से चलाने को कहा गया है। सड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.